डोंगरगाँव विधानसभा के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार एवं क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू को गाँव में घुसने नहीं देने की धमकी दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????14 अक्टूबर तक सड़क का डामरीकरण नहीं तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे डोंगरगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम दीवान झिटीया के ग्रामीण।

 

????ग्राम दीवान झिटिया के ग्रामीणों ने सड़क एवं जियो नेटवर्क की समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया, तुमड़ीबोड़ गुरूद्वारा के सामने से लेकर मचानपार, धौराभांठा, दीवान झिटिया,दीवान भेड़ी तक सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर हो गई है जो कि 3 साल से बन रही है, ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता त्रस्त हो गई है।

????क्षेत्रीय विधायक डोंगरगांव की अनदेखी के कारण ग्रामीण आक्रोशित है, नवरात्र के समय पैदल यात्री इसी मार्ग से डोंगरगढ़ जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा अगर नवरात्रि से पहले सड़क डामरीकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे एवं क्षेत्रीय विधायक डोंगरगांव को गांव मे घुसने नहीं दिया जाएगा।

????मौके पर सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे, चक्काजाम करते ही गाड़ियों की कतार लग गई, तत्काल पुलिस बल तैनात हो गए। नायब तहसीलदार जे.पी. खूंटे ने ज्ञापन लेकर चक्काजाम खत्म करने की बात कही। फिर भी ग्रामीण नहीं माने पी.डब्लू.डी के अधिकारियों एवं ठेकेदार को बुलाने की बात कही जिस पर पी.डब्लू.डी के सब इंजीनियर ने 14 .10.2023 तक का समय मांगा।

????सड़क नहीं बनी तो 15 अक्टूबर से प्रदर्शन किया जाएगा, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू को बुलाने की मांग की एवं उनको फोन भी लगाया परंतु उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दलेश्वर साहू मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। सड़क ऐसी है कि जिस पर चलना संभव नही है।

????ग्रामीणों ने जियो नेटवर्क की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि 50 दिनों से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है,जबकि आजकल सभी कार्य, पढ़ाई, कृषि से संबंधित कार्य, जमीन से संबंधित कार्य, फसल बीमा एवं सभी कार्य डिजिटल तकनीक से होते हैं ,ग्रामीणो ने बी.एस.एन.एल टावर लगाने की मांग की, आंदोलन मे आम आदमी पार्टी के कुशल सिंह राजपूत, ग्राम प्रमुख मंशाराम यदु, कोमल मंडल, दानी राम साहू, अमर दास साहू, शिव सिन्हा, मेघनाथ साहू, गुलाब साहू, शिवम सेन, दिनेश सिन्हा, घंसू साहू, गोरेलाल साहू, धरम साहू, एवं लगभग 300 लोग शामिल हुए।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!