



जय राम????जय जोहार साथियों
????धर्मनगरी डोंगरगढ़ में पहली बार 8/10/2023 को रेल्वे इंस्टीट्यूट में अन्ना एफ.सी. द्वारा अंतर्विद्यालय स्तर पर रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
????इस प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने भाग लिया जिसमें रेल्वे अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
????अंडर 14-16 उम्र के वर्ग में स्पीड 30 सेकंड राऊण्ड में विवेक धुर्वे ने प्रथम स्थान एवं जी.वेनेल्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
????अंडर 14-16 के डबल अंडर राऊण्ड में मोक्षिका साहू प्रथम एवं विवेक धुर्वे द्वितीय स्थान पर रहे।
????अंडर 14-16 फ्रिस्टाइल राऊण्ड में विवेक धुर्वे प्रथम एवं जी.वेनेल्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
➡️अंडर 17-19 वर्ग के स्पीड 30 सेकंड में आर्यन प्रथम एवं शैलेष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
➡️अंडर 17-19 वर्ग के डबल अंडर राऊण्ड में हिमांशु सिन्हा प्रथम एवं हितेश हुमने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
➡️अंडर 17-19 वर्ग के फ्रिस्टाइल राऊण्ड में मुकुल लारिया प्रथम एवं योगेश सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
????प्रतियोगिता में जज के रूप में श्रुति जनबंधु एवं सौरभ जंघेल उपस्थित रहे। वरिष्ठ जज का दायित्व सूरज रामटेके ने निभाया। इस प्रतियोगिता के विशेष सहयोगी अतुल बिरहा, वेंकट स्वामी(चिन्नी), कोंडा विनायक राव, उमंग एवं सौरभ जांबुलकर रहे।
????सभी राऊण्ड में प्रथम स्थान आने वाले बच्चों को 700₹,प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो दिया गया एवं सभी राऊण्ड के द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 500₹ प्रमाण पत्र व मोमेंटो दिया गया। आयोजन कर्ता अन्ना एफ.सी. ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के माध्यम से फीट रहने का संदेश दिया।
विमल अग्रवाल-संपादक✍
डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ़