जय राम????जय जोहार साथियों
????आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पहुँचे डोंगरगढ़।

????राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ पहुँचकर ऊपर पहाड़ों में विराजमान मां बमलेश्वरी देवी का दर्शन किया। इस दौरान ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, मंत्री महेंद्र परिहार, बबलू शांडिल्य, अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट समिति के द्वारा भागवत को माँ बम्लेश्वरी का चित्र भेंट किया गया। वहीं श्री भागवत ने ट्रस्ट समिति द्वारा किए गए कार्यों की प्रसंशा की।

???? ऊपर मंदिर दर्शन उपरांत मोहन भागवत जैन समाज के तीर्थस्थल चंद्रगिरी(डोंगरगढ़) पहुँच चातुर्मास हेतु पधारे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का दर्शन लाभ लिया। तत्पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ पहुँच संघ के पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात किये।


विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







