जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ रेल्वे चौक में आज दिन दहाड़े चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मृत्यु तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल।
????डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा है वहीं दूसरी ओर शहर के रेल्वे चौंक में आज गुरुवार सुबह चाकूबाजी की घटना हो गई जिसमें डोंगरगढ़ के 27 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई।
????सूत्रों के अनुसार घटना का विवरण- पुराना बस स्टैंड निवासी 14 वर्षीय आदिल नाश्ता करने रेलवे चौंक स्थित इडली की दुकान गया था जहां राजनांदगांव के 10 युवा आदिल से उलझने लगे इसके बाद आदिल ने अपने बचाव के लिए डोंगरगढ़ निवासी अक्षय लारोकर एवं सोहेल रजा को बुलाया इसके बाद अक्षय लारोकर एवं सोहेल रजा के पहुंचने के बाद दोनों की राजनांदगांव के युवकों से बहस एवं हाथापाई हुई। जिसके बाद राजनांदगाँव के युवकों ने डोंगरगढ़ के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
????हमला इतना जोरदार था कि अस्पताल पहुंचने तक 27 वर्षीय बुधवारी पारा निवासी अक्षय लारोकर की मौत हो गई और सोहेल रजा को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया और आदिल को हल्की चोट आई।
????डोंगरगढ़ पुलिस की तत्परता से 10 में से से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पूछताछ जारी है बाकी अपराधियों की तलाश जारी है।
विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







