जय राम????जय जोहार साथियों
????डी.जी.न्यूज की खबर का असर–
????डोंगरगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों की कुछ राइस मिल मालिकों के साथ ही प्रशाशन में मचा हड़कंप।
????विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांव बोरतलाव के रास्ते आज भी धड़ल्ले से महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश का चांवल डोंगरगढ़ के कुछ राइस मिलों में डंप किया गया है।
????डी.जी.न्यूज ने एक दिन पूर्व ही इस मामले को गंभीरता एवं जवाबदारी के साथ उठाया था। जिसकी भनक लगते ही प्रशाशन एक्टिव मोड में आ गया लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी गाड़ियों की जांच किए बिना ही फोन से सेटिंग करके गाड़ियों को पास करवा रहे हैं।
????अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस “धान के कटोरे” में चल रहे “चांवल के खेल” का असली खिलाड़ी कौन है?
????शीघ्र ही पूरे मामले की जड़ तक पहुंच कर सबूतों के साथ मिलेंगे जिसमें मिल मालिकों के साथ ही समिति प्रबंधकों, जिम्मेदार अधिकारियों एवं सफेद पोश नेताओं के काले कारनामों का खुलासा करेंगे।
विमल अग्रवाल की रिपोर्ट✍️
डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ़







