जय राम????जय जोहार साथियों
????धर्मनगरी डोंगरगढ़ में शासकीय नेहरू महाविद्यालय के पास स्टेडियम के बाह्य परिसर में स्थित दुकान मैगी जंक्शन में 19जनवरी की मध्य रात्रि में अचानक लगी आग।


????दुकान के मालिक प्रभजीत कौर (पति जसबीर सिंह भाटिया) ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रात्रि में लगभग 11 बजे दुकान बंद कर के घर चले गए और सुबह दुकान आकर शटर खोलकर देखा तो सारा सामान धू धू कर जल रहा था। फायर ब्रिगेड की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
????लगभग 3 वर्ष पूर्व लोन लेकर व्यवसाय शुरू किये थे जिसकी किस्त आज तक पटा रहे थे, दुकानदार ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें लगभग 2 से 2.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें लगभग 1से 1.30 लाख रुपए की तो सिर्फ फ्रिज है और अब अचानक आई इस विपदा से रोजी रोटी के साथ ही लोन की किस्त पटाने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।
????आग कैसे लगी? कोई दुर्घटना है या फिर किसी ने बदमाशी की इसका कारण अज्ञात है। रैस्टोरेंट के संचालक ने घटना की शिकायत डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई है।
विमल अग्रवाल संपादक✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







