बागनदी-गौतस्करी में संलिप्त डोंगरगढ़ का युवक गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
थाना बागनदी जिला राजनांदगाँव 14/02/2024

????छ.ग. में पशु उपलब्ध कराने वाला पशु तस्करी का आरोपी अजय अंबादे उर्फ मनीश अंबादे डोंगरगढ़ से गिरफ्तार

????आरोपी महाराष्ट्र के पशु तस्करों को पशु उपलब्ध कराता था
आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 307,302,34,120B, छ. ग. पशु परि. अधि. 4,6,10 पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले में पहले ही 06 आरोपी को किया गया है गिरफ्तार।

????दिनांक 09.02.2024 की रात्रि 02.30 बजे संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए हाईवे पेट्रोलिंग के चालक की सूचना पर संदिग्ध वाहन को एमसीपी लगाकर रोकने की कोशिश करते हए थाना बागनदी के पुलिस आरक्षक शिवचरण मंडावी को संदिग्ध वाहन का चालक अपने पिकअप वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हुए जानबूझकर कुचलकर जान से मारने की नीयत से आरक्षक के ऊपर वाहन चढ़ाकर घसीटते हुए देवरी महाराष्ट्र की ओर फरार हो गया था। आरक्षक शिवचरण मंडावी को गंभीर चोट आने पर ईलाज के लिए देवरी अस्पताल लेकर गये जहां ईलाज के दौरान आरक्षक की मृत्यु हो गई। जिस पर थाना बागनदी में अपराध कमांक 13/2024 भा.द.वि. की धारा 307,302,34,120B,छ. ग. पशु परि. अधि. धारा 4,6,10 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

????अलग अलग स्थान से 06 आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में एक आरोपी घटना दिनांक से फरार था जो अपनी निगरानी में ही डोंगरगढ़ क्षेत्र के आसपास गांव के कोचियों से पशु तस्करों को पशु उपलब्ध कराने का काम करता था आरोपी द्वारा पशुओं से भरे पिकअप को घटना दिनांक डोंगरगढ़ से चिचोला तक पार कराना बताया। पशु तस्करी के आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार टीम छापा मार रही थी जो मुखबिर सुचना पर आरोपी को डोंगरगढ़ से पकड़े। आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया है आरोपी अजय उर्फ मनीष अंबादे पिता स्व0 सुखदास अंबादे उम्र 27 वर्ष साकिन कालकापारा, वार्ड नंo 09, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाँव छत्तीसगढ़ को आज दिनांक 14.02.24 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में साइबर सेल राजनांदगाँव, थाना डोंगरगढ़ एवं थाना बागनदी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विमल अग्रवाल संपादक✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

5
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!