डोंगरगढ़-नेहरू महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????नेहरू महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न।

????डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2023-24 का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण सामारोह डाॅ. श्रीमती ई.व्ही.रेवती प्रभारी प्राचार्य के दिशा निर्देशन में एवं क्रीडा अधिकारी डाॅ. मुन्नालाल नंदेश्वर के नेतृत्व में दिनांक 13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष पाण्डेय सांसद लोकसभा-राजनांदगांव, विशिष्ठ अतिथि के रूप में यज्ञ दत्त वर्मा प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सुरेन्दर सिंग बन्नोआना जिला उपाध्यक्ष भाजपा, शशिकांत द्विवेदी संयोजक प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ, मनोज अग्रवाल अध्यक्ष माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़, अमित जैन शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा डोंगरगढ़, जैन कुमार मेश्राम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा डोंगरगढ, सुनील जैन, प्रकाश चौरड़िया,  कुलवंत कक्कड़, श्रीमती प्राची सौमित्र सोनी पार्षद वार्ड नं 3, परविंदर सिंग मोंटी, तरूण बंजारी आई.टी.बी.पी. सेकण्ड कमांडर, विश्वनाथ यादव, विनित यादव, अनिता इंदुरकर, द्वारका प्रसाद शर्मा, अनिल पाण्डे, के.के.वर्मा, भरत बरेठ थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपस्थित थे। माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा समस्त अतिथियों को पौधा गमला भेंटकर स्वागत किया गया। स्नातकोत्तर छात्र परिषद के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्र/दीपक साहू एवं भारती द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डाॅ. ई.व्ही.रेवती द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कहा गया कि समस्त अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से हमारे छात्र/छात्राएँ और महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। साथ ही प्रतिवेदन वाचन करते हुए उनके द्वारा महाविद्यालय की वार्षिेक गतिविधियों एवं छात्र/छात्राओं की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया कि क्रीडा विभाग के द्वारा खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल 28 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया तथा विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 14 छात्र/छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर महाविद्यालय को गौरावान्वित किया। इस सत्र 07 छात्र/छात्राओं ने फुटबाल में सौरभ मेहर, धनु वर्मा, दिपेश डे, अमिष मरकाम, गुलशन चंद्रवंशी तथा बाक्सिंग में गौरव राव,  क्रास कंट्री में नीता सलामें ने पहली बार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में वैशाली लाउत्रे ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि संतोष पांडे (सांसद लोकसभा, राजनांदगांव) के द्वारा अपने व्यक्तव्य में कहा गया कि युवा देश का भविष्य है, उन्हे अपने लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य में आगे बढना चाहिए। विकास का क्रम सदैव चलता रहता है हमें इस क्रम में सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि यज्ञदत्त वर्मा (प्रदेष मंत्री अखिल भारती विद्यार्थी परिषद) द्वारा अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को उर्जावान बनने तथा अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों द्वारा महाविद्यालयीन पत्रिका “पाखी” का विमोचन किया गया। महाविद्यालय की ओर से सत्र 2020 के प्रावीण्य सूची स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न दानदाताओं रमेश ठाकुर (अधिवक्ता डोंगरगढ़), जुगल किशोर देवांगन (सहायक ग्रेड-01), रामजी भारती (पूर्व विधायक डोंगरगढ़), श्यामसुंदर अग्रवाल (सी.ए. रायुपर), आर.एस.यादव सेवानिवृत्त जेलर छ.ग. जेल विभाग केदारबाड़ी डोंगरगढ़, सुश्री उषा किरण शाह (प्रधानपाठिका शास. महाविद्यालय, बछेराभाठा), सुश्री आबेदा बेगम (सहायक प्राध्यापिका, राजनीति शास्त्र, शास. कमलादेवी राठी महाविद्यालय राजनांदगांव छ.ग.), हरजीत सिंग अरोरा, अध्यक्ष सिक्ख सामाज डोंगरगढ़, डाॅ. विजय उके, नेत्र रोग विषेषज्ञ, भरका पारा राजनांदगांव ) डाॅ. श्रीमती अल्का मेश्राम प्राचार्य भिलाई महाविद्यालय, शशिकांत द्विवेदी (संयोजक प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ छ.ग.), सुरेन्द्र सिंग बन्नोआना (भूतपूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा), सुनील जैन (भूतपूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा), डाॅ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर (शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़), डाॅ. श्रीमती आशा चौधरी (सहायक प्राध्यापक-शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़), तजिंदर सिंग सलाहकार बीमा निगम, डोंगरगढ़, समरजीत मुखर्जी सेवा निुयक्त संयुक्त कलेक्टर छिंदवाडा, डाॅ. मुन्नालाल नंदेश्वर (क्रिड़ाअधिकारी शास. नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोगरगढ़), श्रीमती तुलिका चक्रवर्ती अतिथि व्याख्याता कम्प्युटर साईंस, सुरेश सहारे संकुल प्रभारी, उच्च वर्ग शिक्षक डोेंगरगढ़, डाॅ. के .एल. टाण्डेकर (प्राचार्य, शास. दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव), डाॅ. दिनेश नामदेव, (संचालक शारिरिक शिक्षा विभाग, हेमचंद यादव वि.वि. दुर्ग आदि द्वारा विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गये। डाॅ. श्रीमती ई.व्ही.रेवती प्रभारी प्राचार्य शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ, हेमूराम पदमें (सहायक प्राध्यापक भूगोल, गोपाल कृष्ण यादव सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, वेदप्रकाश साहू सहायक प्राध्यापक वाणिज्य तथा महाविद्यालय द्वारा 04 पदक प्रदान किए गये।
????हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग प्रवीण्य सूची सत्र 2020 में स्नातकोत्तर स्तर में 80 वाॅ स्थान अविनाश टेम्भूरकर एमए. इतिहास, धनेष्वरी साहू एम.ए.भूगोल दूसरा स्थान, खामेश चंद्रवंशी एम.ए. इतिहास दसवाॅ स्थान, शाहनबाज खान एम.ए.भूगोल चौंथा स्थान, हिमांशु महोबिया एम.ए.भूगोल पाॅचवा स्थान, संजय एम.एम.भूगोल नौवाॅ स्थान, तथा सत्र 2022 मे नूतन साहू एम.ए. इतिहास पाॅचवा स्थान, कैवेन्द्र कुमार एम.ए. इतिहास साॅतवा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को दानदताओं द्वारा प्रदत्त स्वर्ण मंडित पदक प्रदान किया गया ।
????वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (छात्र/छात्रा) कैरम, सुरीली कुर्सी, शतरंज, मेहंदी, गिफ्ट पैकिंग, बैडमिंटन, सलाद सज्जा, केश सज्जा, स्लो सायकल, टेबल टेनिस, पुष्प सज्जा, पूजा थाल सज्जा, स्पा पेटिंग, कसीदा, क्वीज प्रतियोगिता, दौड़, वालीवाल, क्रिकेट, कबड्डी, आदि में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फुटबाल, टेबल टेनिस, कबड्डी (महिला), वाॅलीवाल, एथलेटिक, क्रिकेट (पुरूष), खो-खो (महिला) में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया । इसी तरह विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय में प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किये गये। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम जिसमें लोक नृत्य, लोकगीत, देशभक्ति गीत नृत्य, भांगडा, गरबा, लावणी, योगा प्रदर्शन, नाटक पेड बचाओं आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. श्रीमती नीता राजपुत, पद्मा खुंटे, प्रभात बैस द्वारा किया गया।
????इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर, डाॅ. श्रीमती आषा चौधरी, डॉ आर आर कोचे, नितेश तिरपुडे, जी.के.यादव, वेदप्रकाश साहू, ओ.पी.वर्मा, श्रीमती सोनाली लोया खानखोजे, अविनाश सिंह, गुलशन सिन्हा, एच.आर.पद्मे, नीलम चतुर्वेदानी, जे.के.देवांगन, संजय तिवारी, बी.एस.मंडावी, के.जी.सोनकर, विवेक श्रीवास, सुशील सोनवानी,शैलैन्द्र यादव, डाॅ. नौषीन अंजुम, मनीषा भेडिया, नीलम सिंन्हा, डाॅ. एशुक्रिति हजारे, कु. मीनाक्षी साहू, संतराम वर्मा, तुलिका चक्रवर्ती, संज्ञा दीवान, ऋचा अग्रवाल, मोनिका साहू, रोशन साहू, वासूदेव साहू, गौरव तिवारी सहित छात्र अमन नामदेव, कुश मालेकर, शुभम महोबिया, डाकेश्वर वर्मा, रमन साहू, प्रज्जवल गेडाम, डुमेश्वर, युवराज, हिमांशु, दिव्या, पीताम्बर, शिवम योगी आदि का भी विशेष योगदान रहा।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!