घुमका-अश्लील विडियो बनाकर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार। पैसों के लिए करते थे ब्लैकमेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????थाना घुमका पुलिस को सायबर क्राईम में मिली बड़ी सफलता।
????सेक्सटार्शन अर्थात अश्लील विडियो बनाकर युवक को पैसे उगाही के लिए ब्लैकमेल कर आत्महत्या हेतु उकसाने वाले गिरोह के 06 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

????गिरफ्तार आरोपी सेक्सटार्शन के नाम पर ब्लैकमेल कर फर्जी फोन-पे, गूगल-पे से खातों में रूपये मंगवाकर लोगों से करते थे ऑनलाईन ठगी।

????थाना घुमका पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपीयों को राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ्तार।

????आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पीओएस मशीन, बायोमैट्रिक डिवाईस, एटीएम कार्ड, जप्त कर दो बैंक खातों को फ्रीज किया गया।

????गिरफ्तार 06 आरोपीयों के नाम-
1. इरशाद उर्फ आमिर पिता मगरू उम्र 32 साल निवासी जखौपुर थाना टपुकुडा जिला खैरतल तिजारा राजस्थान
2. अनीश पिता शौकत खान उम्र 26 साल निवासी कहरानी थाना यूआईटी सेक्टर भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान
3. विक्की तनवर पिता रमेश तनवर उम्र 26 साल निवासी भिवाड़ी सेक्टर 03 थाना यूआईटी भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान
4. विवेक निर्मेश पिता सोरनसिंह उम्र 20 साल निवासी पहाड़ीकला थाना खेरागढ जिला आगरा उत्तरप्रदेश
5. विवेक अहिरवार पिता नरेन्द्र अहिरवार उम्र 23 साल निवासी ग्राम झीला थाना शढौरा जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश
6. विजेन्द्र यादव पिता जोधसिंग यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम भरका थाना शढौरा जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश

????मामले का विवरण- थाना घुमका क्षेत्रांतर्गत एक 26 वर्षीय युवक दिनांक 08.02.2024 को अपने घर से बिना बताये सायकल लेकर कहीं चला गया था। आसपास पता न चलने पर प्रार्थी पिता के द्वारा दिनांक 09.02.2024 को थाना घुमका में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया। गुमशुदा की पतासाजी के दौरान दिनांक 12.02.2024 को गुमशुदा युवक का शव ग्राम गोपालपुर खेत में होने की सूचना मिलने पर थाना घुमका पुलिस, क्षेत्रीय फोरेंसिक टीम दुर्ग के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल व शव निरीक्षण किया गया साथ ही थाना घुमका में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही किया गया। जांच के दौरान मृतक के पीएम रिपोर्ट, मृतक युवक के मोबाईल नंबर, मृतक के द्वारा अंतिम बार बैंक खाता में किये गये पैसे ट्रांसफर एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार मृतक युवक को दो मोबाईल नंबरों के अज्ञात धारकों द्वारा एक राय होकर ब्लैकमेल कर फोन-पे के माध्यम से 2,000 रूपये ट्रांसफर करवाने के बावजूद लगातार मृतक को धमकी देकर भयभीत कर आत्महत्या हेतु उकसाने पर मृतक भय की वजह से दिनांक 08.02.2024 को अपने घर से बिना बताये निकलकर जहर सेवन कर आत्महत्या करना पाये जाने पर दिनांक 15.02.2024 को उक्त मोबाईल नंबरों एवं खाता धारक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
????प्रकरण गंभीर प्रकृति के होने से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना घुमका निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना घुमका व सायबर सेल राजनांदगांव से संयुक्त टीम गठित कर अविलंब आरोपी पतासाजी हेतु आरोपीयों के संभावित लोकेशन के आधार पर हरियाणा, राजस्थान व मध्यप्रदेश के लिए दिनांक 16.02.2024 को रवाना हुए थे जोकि आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खाता के डिटेल के आधार पर मजदूरों के नाम पर फर्जी खाता खुलवाकर सेक्सटार्शन, ब्लैकमेल, एवं अन्य ऑनलाईन ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी विक्की तनवर, अनीश खान, इरशाद खान को राजस्थान, हरियाणा के मध्य सीमा भिवाड़ी से दिनांक 21.02.2024 एवं विवेक निर्मश को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा के मध्य ग्राम पहाड़ीकला से 24.02.2024 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार मृतक पुखराज वर्मा निवासी घुमका के प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोबाईल नंबरों को ट्रेस करते हुए थाना घुमका व सायबर सेल की टीम मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के झीला व गुना क्षेत्र में जाकर पता किये जोकि पंजीकृत ग्राहकों को उनके नाम पर उक्त सीम नंबर चलने की जानकारी नहीं होना पता चला जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से मोबाईल नंबर एक्टीव कर आरोपी विवेक अहिरवार एवं बिजेन्द्र यादव को दिनांक 24.02.2024 को अशोक नगर जिले के शढौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपीयों ने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से मोबाईल नंबरों को ग्रामीणों के नाम पर खरीदकर अपने पास रखकर उन नंबरों को ऑनलाईन ठगी व सेक्सटार्शन ब्लैकमेलिंग गिरोह में शामिल सदस्यों को प्रयोग करने के लिए दे देते हैं इस प्रकार गिरोह के लोग फर्जी मोबाईल नंबरों से राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम कामा, पहाड़ी, धरमशाला में बैठकर लोगों को कॉल कर ऑनलाईन ठगी, सेक्सटार्शन, ब्लैकमेलिंग करते हैं।
????अश्लील विडियो बनाकर सेक्सटार्शन के नाम पर ब्लैकमेल कर करते हैं ठगी- गिरोह में शामिल कुछ सदस्य फर्जी मोबाईल नंबरों एवं फेसबुक एकाउंट चलाकर लोगों के साथ चैंटिंग करते हुए उनके अश्लील विडियो बनाते है इसके बाद मोबाईल नंबर पर किसी पुलिस अधिकारी के नाम तथा यू-ट्यूब अधिकारी के नाम पर फर्जी प्रोफाईल बनाकर विडियो को डिलिट करवाने अथवा विडियो वायरल कर देने की धमकी देकर सेक्सटार्शन के माध्यम से उनके साथ ब्लैकमेल कर ठगी करते हैं।
????गिरफ्तार आरोपीयों से पुलिस टीम के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल सेट, पीओएस मशीन, एटीएम कार्ड, 04 फर्जी बैंक खाता, फर्जी मोबाईल सीम, 01 बायोमैट्रिक डिवाईस आदि जप्त किया गया है साथ ही तीन बैंक खातों को फ्रीज करवाया गया है।
गिरफ्तार 06 आरोपीयों को आज न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया है।
????उक्त कार्यवाही में थाना घुमका निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, उप निरीक्षक विक्रांत सुरेश कुमार सिंह, आर0 गौतम सिंह बरगाह, अशोक यादव व सायबर सेल मनीष वर्मा, आदित्य सिंह, हेमंत साहू, जीवन ठाकुर, दीपक जाटवार, संजीव कुमार, योगेन्द्र साहू, हरीष सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।
????राजनांदगांव पुलिस की अपील – सोशल मीडिया के द्वारा किसी भी प्रकार के अनजान लिंक को न खोलें, फोन कॉल को न उठायें, अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाता की जानकारी न देवें, मोबाईल में आये हुए ओटीपी को किसी से शेयर न करें।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

5
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!