लोकसभा चुनाव 2024-छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित। सिर्फ दो सांसद को दोबारा टिकट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????16जून 2024 को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। मई और जून 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होना है जिसके लिए राजनैतिक दलों के साथ ही आम जनता में भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

????लोकसभा की कुल 543 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

????इस सूची में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। जो इस प्रकार है-

सरगुजा(st) से- चिंतामणी महाराज

रायगढ़(st) से- राधेश्याम राठिया

बस्तर(st) से- महेश कश्यप

कांकेर(st) से- भोजराज नाग

जांजगीर(sc) से- श्रीमती कमलेश जांगड़े

बिलासपुर(obc) से- तोखन साहू

महासमुंद(obc) से- रूपकुमारी चौधरी

दुर्ग(obc) से- विजय बघेल

राजनांदगांव(gen) से- संतोष पांडेय

रायपुर(gen) से- बृजमोहन अग्रवाल

कोरबा(gen) से- सरोज पांडेय

????भाजपा ने छत्तीसगढ़ में तीन महिला प्रत्याशियों को अवसर दिया है।शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के केवल दो ही सांसदों को दोबारा मैदान में उतारा है जिसमें राजनांदगाँव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल हैं। प्रदेश की बाकी 9 सीटों पर पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!