चारभाँठा(मोहनपुर)- वन विभाग के अधिकारी पर लगा गंभीर आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????गांव में फर्जी वन समिति बनाकर वन विभाग के अधिकारी कर रहे हैं अवैध वसूली।

????सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारभाठा के जंगल बीट में पदस्थ वन विभाग के अधिकारी द्वारा फर्जी वन समिति बनाकर ग्रामीणों की आड़ में पैसा वसूली करके मोटी कमाई की जा रही है।

????ग्रामीणों ने डी.जी.न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि चारभाठा जंगल बीट में पदस्थ एक अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों से फर्जी वन समिति बनाकर इमारती लकड़ी सागौन बीजा का अवैध व्यापार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जरूरतमंद लोग जो प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हैं उन्हें रेत न देकर, अधिकारी अपने द्वारा बनाई गई फर्जी समिति को रेत ले जाने दे रहे हैं जो मोटी रकम लेकर रेत का अवैध व्यापार कर रहे हैं। दूसरी ओर रेत निकासी के लिए गए आम लोगों की गाड़ी को पकड़कर डरा धमकाकर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है।

????सूत्रों से ज्ञात हुआ कि लालबहादुर नगर डीपो में अक्सर शराब तथा मांस की पार्टी भी किया जा रहा है एवं हाल ही में ग्राम मोहनपुर की एक गाड़ी को पकड़कर वन विभाग के एक अधिकारी एवं फर्जी वन समिति के द्वारा पचास हजार रुपये की अवैध वसूली की गई थी।

????यदि शासन प्रशासन ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और फर्जी वन समितियों पर लगाम नहीं कसेगी तो जंगल को बर्बाद होने में देरी नही लगेगी।

विमल अग्रवाल✍️संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!