डोंगरगढ़–नवरात्र पर्व को सफल बनाने एवं यात्रियों की सुरक्षा हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

08.04.2024 जिला राजनांदगांव

???? मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी में तैनात।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।

अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था।

डोंगरगढ़ मेल दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था में – 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग, 15 मोटरसायकल पेट्रोलिंग पार्टी, 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।

मेला ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था में कुल 300 बल तैनात।

डोंगरगढ़ में यात्रियों के लिए 10 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

नीचे मंदिर से उपर मंदिर तक एवं विभिन्न चौक चौराहों में फिक्स पिकेट बल तैनात किया गया है।

????यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु – 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी में प्रवेश द्वार से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

????दिनांक 09.04.2024 से 17.04.2024 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में बी.पी.राजभानू, सेनानी 08 वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर से नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
????इस अवसर पर अति0पु0अधी0 नक्सल ऑपरेशन राज0 मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, उप सेनानी 07 वीं0 वाहिनी छसबल भिलाई मीता पवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, उप पुलिस अधी0 अजाक तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अनु0अधि0 डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप पु0अधी0 पीटीएस अंजली ऐरेवार, उप पु0अधी0 नक्सल सेल राज0 अजीत ओगरे, उप पु0अधी0 दुर्ग एलेक्जेण्डर किरो, उप पु0अधी0 बेमेतरा कौशिल्या साहू, सहायक सेनानी 08 वीं वाहिनी राज0 हरीश टोण्डर, उप पु0अधी0 मुंगेली नवनीत पाटिल, सहायक सेनानी 03 वीं0 वाहिनी छसबल अमलेश्वर अनिता सागर, सहायक सेनानी 14 वीं वाहिनी बालोद अजीत सिंह यादव, उप पुलिस अधी0 रायगढ़ अनामिका जैन, उप पु0अधी0 कोरिया जे0पी0 भारतेन्दु , प्रशिक्षु उप पु0अधी0 राजनांदगांव नवीन एक्का एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

विमल अग्रवाल

संपादक–डीजी न्यूज डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!