गेंदाटोला–नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव 28/04/2024

????सामूहिक दुष्कर्म के आरोपीयों को गैंदाटोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

????विवरण–पीड़िता की मां ने दिनांक 27.04.2024 को थाना आकर आवेदन दी, जिसमें उसके नाबालिग लड़की का दिमागी हालत ठीक नहीं है उसका ईलाज देवादा अस्पताल में चल रहा है तथा वहीं की दवाई खिला रहे हैं, इसी माह नवरात्रि में जब उसकी लड़की का पेट बढ़ने लगा तथा पेट में दर्द होने की बात बताने पर उसे पास के गांव में लगे मेडिकल कैंप लेजाकर चेकअप कराने पर पेट में बच्चे होने व उसके पेट का सोनोग्राफी कराने डाक्टर द्वारा बोलने पर प्रार्थिया ने पीड़िता को पेट में बच्चा के संबंध में पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि माह अक्टूबर 2023 में अपनी दीदी के साथ खेत धान काटने गई थी तभी आरोपी सौरभ कंवर एवं डोमन कंवर मोटर साइकिल से खेत के पास आए और पीड़िता को उसके खेत के मेड से उसके मुंह को दबाकर एक मोटर साइकिल में जबरन बैठाकर पास के पहाड़ी में लेजाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किये और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए थे, उसके बाद भी अलग अलग दिनांक में भी जबरन बलात्कार किए जाने की बात बताई। पीड़िता के पेट का राजनांदगांव में सोनोग्राफी कराये, पेट में दर्द बढ़ जाने से राजनांदगांव के जय तुलसी अस्पताल में भर्ती कराए तो वहां के डॉक्टर के द्वारा चेकअप करने पर बच्चा खराब हो जाना व पीड़िता की उम्र कम होने के कारण मां नहीं बन सकती, पेट खाली करना पड़ेगा डॉक्टर द्वारा बोलने पर प्रार्थिया व प्रार्थिया के पति की सहमति से दिनांक 23.04.2024 को पीड़िता का डाक्टर के द्वारा गर्भपात करना, आरोपियों सौरभ कंवर व डोमन कंवर के द्वारा पीड़िता का बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पर थाना में आरोपियों के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 376 (घ),506 भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

????मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गैंदाटोला पुलिस के द्वारा विवेचना त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों 01) सौरभ उर्फ भूरू कंवर पिता पंचूराम उम्र 20 वर्ष एवं 02) डोमन कंवर पिता चैतराम कंवर उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बेलरगोंदी थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव का पता कर आज दिनांक 28.04.2024 को आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

विमल अग्रवाल

संपादक–डीजी न्यूज डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!