जय राम????जय जोहार साथियों
सिटी कोतवाली राजनांदगांव 12.05.2024
????फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर धोखाधड़ी कर जमीन का रजिस्ट्री कराने वाले फरार 02 आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
????मामले केें 02 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।
????प्रार्थी समीर सचदेवा पिता भारतभूषण सचदेवा उम्र 53 साल स्थायी पता 86 नर्मदा रोड रतन कालोनी जबलपुर (म0प्र0) का दिनांक 04.02.2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका जमीन ग्राम तेलीटोला (टप्पा) पटवारी हल्का न0 19 तहसील लालबहादुर नगर जिला राजनांदगाॅव में खसरा न0 86/01 क्षेत्रफल 0.466 हेक्टेयर जो जीई रोड से लगी है। उक्त जमीन के संबंध में दिनांक 19.01.2024 को हल्का पटवारी कमलेश चंदेल द्वारा फोन कर जानकारी लिया आप किसी को पावर आफ अटर्नी देकर बिक्री किये हो जमीन बिक चुकी है। तब यह जबलपुर से आकर जानकारी लिया तो उक्त जमीन को अनावेदक प्रेमलाल भाट ग्राम रजोली जिला बालोद के द्वारा अन्य लोगो के साथ मिलकर भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी के स्थान पर अन्य व्यक्ति को खड़ाकर फर्जी मुख्तयारनामा तैयार कर क्रेता के पक्ष में उपपंजीयक कार्यालय राजनांदगाॅव को विक्रयनामा निष्पादित करना पाया गया। जाॅच पर धारा 419,420,467,468,471,120-बी भादवि0 का अपराध घटित होना पाया जाने से थाना कोतवाली राजनांदगाॅव में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 24.02.2024 को आरोपी (1) नावेद अली पिता नरेश सिंह उम्र 32 साल निवासी वार्ड न0 41 केलाबाडी मस्जिद के पिछे दुर्ग थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग (2) श्रवण कुमार साहू पिता स्व0 जोहत राम साहू उम्र 39 साल निवासी सिकोसा ग्रामीण बैंक के सामने थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जो जिला जेल राजनांदगांव में निरूद्व है।
????उक्त मामलें में फरार 02 अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था, जो दिनांक 12.05.2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी बिहारी लाल पिता स्व0 मेहत्तर राम उम्र 58 वर्ष निवासी दमोदा थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0) को ग्राम दमोदा जिला दुर्ग से एवं आरोपी प्रेमलाल भाट पिता लिलक राम भाट उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रजोली थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0) को दुर्ग शहर से हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया, पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
विमल अग्रवाल
संपादक– डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़







