जय राम????जय जोहार साथियों
पुलिस चौकी मोहारा, थाना-डोंगरगढ 19/05/2024
????सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का शिविर का आयोजन एवं साइबर फ्रॉड, ठगी के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

????दिनांक 18.05.2024 को सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का शिविर आयोजन किया गया तथा साइबर फ्रॉड से कैसे बचें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
????गांव में सोना चमकाने के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में भी बताया गया, ग्रामीणों को समझाइश अनजान व्यक्ति अगर गांव में आता है तो उसकी सूचना थाने में प्रदान करें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलने के बारे में ग्रामीणों को हिदायत दी गई, पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने आमजन के हित में जानकारी प्रदान किया।
विमल अग्रवाल
संपादक–डीजी न्यूज डोंगरगढ़







