डोंगरगढ़–बहुचर्चित अक्षय लारोकर हत्याकांड के दो फरार आरोपी 7 माह बाद गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना-डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 31/05/2024

????क्वांर मेला 2023 के दौरान अक्षय लारोकर हत्याकाण्ड मामले में घटना दिनांक 19/10/2023 से फरार शेष 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्तर में।


????मामले में पूर्व में 11 आरोपियों एवं 03 अपचारी बालकों को पकड़कर किया जा चुका है न्यायालय पेश।

????क्वांर मेले के दौरान दिनांक- 19.10.2023 को अन्ना इडली के सामने रेलवे स्टेशन रोड डोंगरगढ़ के पास मृतक अक्षय लारोकर पिता स्व0 किरण लारोकर उम्र- 28 साल निवासी बुधवारी पारा डोंगरगढ़ तथा सोहेल राज पिता शेख अहमद उम्र- 26 साल बुधवारी पारा डोंगरगढ़ को निलिख रामटेके, कस्तु, सोहेल मिर्जा, राबिन साईमन एवं अन्य 10-12 साथियों द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार चाकु से ताबड़-तोड़ हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाये थे जिससे अक्षय लारोकर की ईलाज के दौरान सी0एच0सी0 डोंगरगढ़ में मृत्यु हो गई थी तथा सोहेल रजा को आयी चोंट के ईलाज हेतु उच्च स्तरीय चिकित्सालय रिफर किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में आरोपियों के विरूद्ध धारा- 302, 307, 147, 148, 149 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में कुल 11 आरोपियों एवं 03 अपचारी बालकों को पकड़कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

????उक्त मामले में आरोपी शेखर ठाकुर उर्फ खज्जी पिता बुधारू राम ठाकुर उम्र- 24 साल निवासी स्टेशन पारा ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव एवं रवि यादव उर्फ कमलेश उर्फ जुजु पिता लक्ष्मण यादव उम्र- 27 साल निवासी स्टेशन पारा ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक- 30.05.2024 को फरार आरोपियों की मुखबीर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सी0आर0 चन्द्रा द्वारा थाना डोंगरगढ़ से उप0निरी राजेश कुमार, उप0निरी शंकर गिरी गोस्वामी, प्र0आर0- अजीत टोप्पो, आरक्षक मनोज हरमुख, चन्द्रप्रताप सिंह, लीलाधर मण्डलोई का टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश हेतु भेजा गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दिनांक- 30.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!