जय राम????जय जोहार साथियों
थाना-डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 02/06/2024
????घर घुंसकर जेवरात चोरी करने वाले नाबालिग चोर को पकड़ने में डोंगरगढ़ पुलिस को मिली सफलता।
????प्रार्थी राहुल सहारे पिता स्व0 उदय लाल सहारे उम्र- 27 साल निवासी कालकापारा डोंगरगढ़ ने दिनांक- 31 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक- 26मई को परिवार के लोग बाहर गये हुये थे घर में अकेला था कि दिनांक- 26.05.2024 के दरम्यानी रात्रि में किसी अज्ञात चोर के द्वारा घर अंदर घुसकर टीन के पेटी में रखे सोने का 04 नग कंगन, 01 नग सोने का पैंडल, 01 जोड़ी सोने का झुमका कुल किमत- 300000/-रू0 को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
????पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बना कर घटना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज एवं संदेहियों से पुछताछ कर तलाश में जुट गई। सोने-चांदी के जेवरात को चोरी करने वाला और कोई नहीं प्रार्थी के ही नाबालिग रिश्तेदार निकला। जिसे पुछताछ करने पर पता चला कि आज से करीबन 03 माह पूर्व ही घर में सुना देखकर पेटी में रखे जेवरात को निकालकर अपने पास रख लिये थे जिसे बेचने के लिये अपने दोस्त दिवाकर वाल्दे को बताया दिवाकर वाल्दे ने कुणाल डोंगरे को बोला कुणाल डोंगरे ने अपने टीचर प्रणिता नायडु को बताया सभी सामान बेचने के लिये सहमत हुये और डोंगरगढ़ के ज्वेलर्स दुकान में बेचना पता चला।
????प्रकरण में दीवाकर वाल्दे पिता शिवचरण वाल्दे उम्र- 19 साल, कुलाण डोंगरे पिता रोशन डोंगरे उम्र- 19 दोनों निवासी कालकापारा डोंगरगढ़ एवं प्रणिता नायडु पिता प्रदीप नायडू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर नाबालिग अपचारी बालक द्वारा दिये गये सोने चांदी के जेवरात को प्रणिता नायडू के निशादेही पर डोंगरगढ़ के आदर्श ज्वेलर्स, विजय ज्वेलर्स एवं बम्लेश्वरी ज्वेलर्स में बेचना बताने पर आरोपियों के बताये अनुसार सबंधित ज्वेलर्स दुकान से सोने-चांदी के जेवरात को बरामद किया गया। ज्वेलर्स संचालकों से विधिवत जप्त संपत्ति के संबंध में पुछताछ करने पर प्रणिता नायडु पुराने ग्र्राहक होने से सद्भावना पूर्वक जेवरात खरीदकर जेवरात के वास्तविक किमत देना बताये।

????प्रकरण में विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के विरूद्ध धारा- 457, 380 भादवि0 के तहत कार्यवाही किया गया है एवं आरोपी दिवाकर वाल्दे, कुणाल डोंगरे एवं प्रणिता नायडु के विरूद्ध धारा- 414 भादवि0 के तहत कार्यवाही कर सर्वोच्च न्यायालय के गाईड लाईन का पालन करते हुये अनुबंध पत्र प्राप्त किया गया है ।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक– विमल अग्रवाल







