डोंगरगढ़–अंतर्राज्यीय चोर गिरोह आया पुलिस के गिरफ्त में, 40 लाख रुपए की चोरी का खुलासा।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थानाः- डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 13/06/2024

????अर्न्तराज्यीय चोरों को पकड़ने में मिली डोंगरगढ़ पुलिस को सफलता।

????डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा एवं इंदिरा नगर डोंगरगढ़ के चोरी सहित ओपी0 मोहारा, तुमड़ीबोड़, सुकूलदैहान, थाना ठेलकाडीह एवं महाराष्ट्र आमगांव तिरोड़ा क्षेत्र के करीबन 4000000/-रू0 चोरी का हुआ खुलासा।

????प्रार्थी राधेश्याम सुर्यवंशी पिता स्व0 श्री पुनाराम सुर्यवंशी उम्र- 43 साल निवासी कलकसा थाना डोंगरगढ़ ने दिनांक- 18.04.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिन में कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला का कुंडा तोड़कर घर के अन्दर घुसकर सोना चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम सहित कुल- 70000/-रू0 चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

????इसी प्रकार प्रार्थिया संगीता करसे पति अजय करसे उम्र- 47 साल निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ़ ने दिनांक- 28.05.2024 को रिपार्ट दर्ज कराया था कि रात्रि करीबन 01ः00 बजे के आसपास कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर घर के आलमारी में रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात कुल- 29000/-रू0 को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

????अज्ञात आरोपी के तलाश एवं विवेचना दौरान तकनिकी एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर व सायबर सेल राजनांदगांव की मदद से संदेही गोपाल देवांगन उर्फ चोरू उर्फ डिस्कवर एवं विक्की सोलंकी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर खुलासा हुआ कि गोपाल देवांगन उसकी पत्नि लिली देवांगन एवं विक्की सोलंकी तीनों मिलकर योजना बनाकर रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों में रूककर रेकी करके चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दिनांक- 17.04.2024 को ग्राम कलकसा में जाकर एक सुने मकान में चोरी करना बताये एवं दिनांक- 27.05.2024 को रात्रि में इंदिरा नगर डोंगरगढ़ में चोरी करना बताये। आरोपीगण से चोरी के सामान एक सोने का टाप्स एवं मंगल सुत्र, चांदी का करधन एवं पायल व एक मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

????आरोपियों द्वारा ओ0पी0 मोहारा क्षेत्र, तुमड़ीबोड़ क्षेत्र, सुकूलदैहान क्षेत्र, थाना ठेलकाडीह क्षेत्र एवं गोेंदिया महाराष्ट्र के आमगांव तिरोड़ा क्षेत्र के सुने घरों में चोरी करना स्वीकार किये हैं। चोरी में मिले सामान एवं ग्राम कलकसा में मिले सोना चांदी के जेवरात को अपने परिजन को बेचने हेतु देना बताये हैं। चोरी के जेवरात रखे आरोपियों के परिजन का डोंगरगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल द्वारा पता किया जा रहा है मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आरोपी 01. गोपाल देवांगन उर्फ चोरू उर्फ डिस्कवर पिता दुजेराम उम्र- 32 वर्ष निवासी जरवाय थाना भिलाई–3 जिला दुर्ग छ0ग0 हाल- बुच्चीबोरी जिला नागपुर महा0 एवं 02. विक्की सोलंकी पिता नत्थु उम्र- 25 साल निवासी बुच्चीबोरी जिला नागपुर महा0 हाल- कालकापारा डोंगरगढ, जिला राजनांदगांव छ0ग0 के विरूद्ध दोनों प्रकरणों में धारा- 120-बी भादवि0 जोड़कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

????उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा, उप निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि0 एस.एम. कुरैशी, आरक्षक प्रयंश सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, चन्द्रकांत सोनी एवं सायबर सेल राजनांदगांव प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, सउनि सुमन कर्ष आरक्षक- परिवेश वर्मा, मनोज खुंटे, जोगेश राठौर, अमित सोनी, अवध किशोर, हेमन्त एवं आदित्य का विशेष योगदान रहा है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!