जय राम????जय जोहार साथियों
????खैरझिटी नहर नाली कि कलेक्टर से हुई शिकायत : दी चक्कजाम कि चेतावनी। जिपं. सदस्य श्यामकर ने ठेकेदार का पेमेंट रोकने कहा।
????उपरवाह- आज खैरझिटी के ग्रामीणों ने नहर नाली निर्माण में हो रही गड़बड़ी को लेकर जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के साथ राजनांदगांव कलेक्टर के पास पहुंचे।
????कलेक्टर को ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने ज्ञापन सौंप कर कहा कि ग्राम खैरझिटी में दो करोड़ 22 लाख रूपये कि लागत से केनाल नहर नाली का निर्माण हो रहा है। जो ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहिन निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी उच्च स्तर पर जाँच हो।
????भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि करोड़ों कि लागत से बन रही केनाल नहर नाली में अभी से ही दरारें आने लगी है और कांकरिटीकरन उखड़ रही है। पुराने को तोड़ कर नए पुल बनाना था। पर ठेकेदार ने मनमानी कर उसी पुल में ढलाई कर दिया है जिससे वह पुल अभी से दब गया है।
????खैरझिटी के ग्रामीणों ने बताया कि इस निर्माण में पुरा का पुरा गुणवत्ताहिन कार्य चल रहा है। जिसकी जाँच कराने आज हम सब कलेक्टर के पास आए है। इस दौरान पुरषोत्तम साहू, छबिल सेन, भुनेश्वर साहू, पुराण सिन्हा, सावित्री सिन्हा, कोलेश साहू, आशीष ठाकुर सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
????राजेश श्यामकर ने ईई रामटेके से बात कर ठेकेदार का पेमेंट रोकने कहा। जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्यामकर ने ग्रामीणों के सामने जल संसाधन विभाग के ईई रामटेके से दूरभाष में बात कर कहा कि खैरझिटी नहर नाली में गुणवत्ताहिन निर्माण चल रहा है। राजेश श्यामकर ने ईई रामटेके को कहा कि ठेकेदार का पेमेंट रोक दो अगर पेमेंट नहीं रोका गया तो पुरे ग्रामीणों के साथ मिलकर जनआंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी प्रशासन कि होगी।
????भाजपा नेता तिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि नहर नाली के दोनों तरफ किसानों का खेत है। पुल कि जगह एक दो जगह पर सीढ़ियां बना दी है। जिससे कभी दुर्घटना घट सकता है। नहर नाली निर्माण में सिर्फ लीपापोती का काम चल रहा है। अगर जल्द ही जाँच नहीं होती और कार्यवाही नहीं होती है तो हम चक्कजाम करेंगे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल







