जय राम????जय जोहार साथियों
????भव्य दीक्षारम्भ समारोह व छात्रों का स्वागत, विधायक हुई सम्मिलित।

????डोंगरगढ–क्षेत्र के ग्राम घुमका में शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय में भव्य दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, अध्यक्षता जनपद सदस्य दिलीप पटेल, विशिष्ट अतिथि सरपंच फूलमती जयकुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान पाठक के.के. दुबे थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना “अरपा पैरी के धार” के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि 2020 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्र जीवन के लिए बहुत बड़ा बदलाव लाने की योजना है कहा जाए तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए छात्र का रुझान किस विषय की ओर है, के बारे में हमें विस्तृत जानकारियां मिल सकती है और अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा हमें मिलेगी।

????विधायक ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने क्षेत्र के महाविद्यालय में प्राध्यापकों और छात्राओं के बीच अपने आपको धन्य महसूस कर रही हूं वैसे शिक्षा के क्षेत्र में मेरा सर्वप्रथम लगाव रहा है इसलिए मैं आज सीधे-सीधे छात्र-छात्राओं से जुड़ रही हूं। उन्होंने छात्र- छात्राओं से उनकी रुचि पूछकर कहा कि आपका एक लक्ष्य होना चाहिए कि आप किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं यदि आप डॉक्टर, इंजीनियर, प्राध्यापक, कलेक्टर, पुलिस के अधिकारी बनना चाहते है तो उस पर आपका परफॉर्मेंस अच्छा हो। जिस पर छात्र उमेश साहू ने कहा कि मैं नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था डॉक्टर बनना चाहता था किंतु उस परीक्षा में मुझे पूर्ण रूप से सफलता नहीं मिली और अब मैं सिविल सेवा कलेक्टर अथवा पुलिस अधिकारी बनूं इस ओर मेरा लक्ष्य है जिस पर विधायक ने कहा कि यदि आपको लक्ष्य प्राप्त करना है और उस आसमान को छूना है तो इस प्रतियोगिता के दौर में आपको सभी विषयों में फिट होना होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह एक प्रकार का प्रबोधन कार्यक्रम है जिसमें छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने के साथ ही छात्रों को प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम के प्रभारी प्रोफ़ेसर दीपक वर्मा ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतन लाल यादव, वरिष्ठ प्रधान पाठक सेवानिवृत्ति के.के. दुबे, सेवानिवृत शिक्षक सी.एल. आडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रहलाद यादव, दौलत देवांगन, दुर्गेश द्विवेदी, कैलाश शर्मा, गौरव शर्मा, प्रोफेसर देशलहरा उपस्थित थे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








