गेंदाटोला–में पहली बार महाकाल की पालकी यात्रा 14 अगस्त को।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????गैंदाटोला में पहली बार निकलेगी महाकाल की पालकी यात्रा।


????पवित्र श्रावण मास में ग्राम के सरपंच अल्फिया हनीफ कुरैशी एवं महाकाल भक्त के द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर जी की भव्य पालकी शोभा यात्रा 14 अगस्त दिन बुधवार 2024 को निकाली जा रही है।

शकरघाट से प्रारंभ होकर पालकी शोभा यात्रा बाजार चौंक, पानी टंकी चौंक,थाना चौंक होते हुए इंदिरा आवास में विश्राम करेगी।गैंदाटोला में निकल रही भव्य पालकी यात्रा को लेकर ग्रामीणों एवं आस पास क्षेत्र के शिवभक्तों में उत्साह एवं उत्सव का माहौल है। महाकाल भक्त समिति इस आयोजन की तैयारी में जुटी है। पालकी यात्रा का प्रारंभ दोपहर 12 बजे से होगा ग्राम के सरपंच एवं महाकाल भक्त भूपेंद्र निर्मलकर,धर्मेंद्र सोनी,जितेंद्र साहू,हेमंत बोरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के वैभव को ध्यान में रखते हुए धार्मिक आस्था से परिपूर्ण पालकी शोभा यात्रा में भगवान भोले शंकर शिव के अनेक रूप एवं भूत-प्रेत जैसी वेशभूषा में लोक कलाकार नजर आयेंगे साथ ही एक भव्य झांकी बाबा महाकल की भी होगी। भजन कीर्तन करते हुए महिलाएं-पुरुष युवा व बच्चों के साथ ढ़ोल, नगाड़े, झांझ, मंजीरा, राउत नाचा एवं भव्य आखाड़ा आदि का भी प्रदर्शन होगा महाकाल भक्तों ने बताया कि बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा में महाकाल भक्त पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

????पालकी यात्रा दिनांक-14अगस्त दोपहर 12बजे से।
नोट-पारंपरिक परिधान में ही यात्रा में सम्मिलित है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!