जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम छपारा में दिखी एक शेरनी और दो शावक।
????ग्राम बिजनापुर निवासी कृषक रायसिंह वर्मा ने डीजी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि आज 21 अगस्त की सुबह प्रतिदिन की भांति वे छपारा स्थित अपने खेत में गए तो वहां एक शेरनी और दो शावक देखकर चौंक गए। कुछ देर बाद शेरनी अपने शावकों के साथ ग्राम ढ़ारा की ओर चली गई। शेरनी के जाने के बाद कृषक रायसिंह ने नजदीक जाकर उसके पदचिन्हों की फोटो ली।




????डीजी न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता। लेकिन वन विभाग की टीम के लिए ये जांच का विषय है कि क्या वाकई ढ़ारा के जंगलों में शेर की धमक है? या फिर शेरों का कुनबा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया।
????इन दिनों ढ़ारा के समीप डंगोरा बांध में घूमने पिकनिक मनाने बड़ी संख्या में लोग जाते हैं, ऐसे में कोई अप्रिय घटना होने से पहले उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








