जय राम????जय जोहार साथियों
????धर्मनगरी में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया।
????अनुसूचित जाति एवं जनजाति के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के नवीन आदेश के विरुद्ध 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया गया था। इसे लेकर शहरी क्षेत्र जहां पर 20% लोग निवासरत हैं वहां पर इसका असर सुबह से ही दिखाई दिया परन्तु भारत के 80% ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों के अंदर बंद का असर दूर दूर तक दिखाई नहीं दिया।
????ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही जनजीवन सामान्य था और देर शाम तक यातायात सुगमता के साथ चलते रहा। परन्तु डोंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया में पोस्टर वायरल होने के कारण व्यापारी वर्ग नहीं चाहते हुए भी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखे।
????डोंगरगढ़ में 3 बजने के बाद जनजीवन सामान्य नजर आया और मार्केट भी आधे से ज्यादा खुल गए। इस दौरान शासन प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था तैनात की गई थी।

????एससी.एसटी. संयुक्त मोर्चा के द्वारा रैली निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव किया गया जहां सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की गई साथ ही सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आरक्षण को लेकर व्यवस्था परिवर्तन (नवीन वर्गीकरण) किए जाने से आक्रोशित होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कानूनमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

????बंद के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई। दूसरी तरफ आंदोलनकारी समाजसेवियों के द्वारा भी तहसील कार्यालय के सामने पंडाल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई थी। एससी एसटी समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली में सम्मिलित हुए।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








