तुमड़ीबोड़- शिव मंदिर में चोरी के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना- पुलिस चौंकी तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग जिला- राजनांदगांव

????तुमड़ीबोड़ स्थित शिव मंदिर मे चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। आरोपी एवं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पर की गयी कार्यवाही।

????पुलिस चौंकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ के द्वारा दिनांक 04.09.2024 को ग्राम तुमड़ीबोड़ के गौठान में स्थित शिव मंदिर के दान पेटी को राड से तोड़कर उसमें रखे लगभग 3000 ₹ को चोरी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं विधि से संधर्षरत अपचारी बालक के साथ विधि सम्मत कार्यवाही की गयी एवं आरोपियों से चोरी किये गये रकम को जप्त किया गया।
आरोपी-01) ईस्टपाल कोरे उर्फ राहुल पिता जयपाल कोरे उम्र 18 साल 07 माह निवासी रामनगर तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग जिला राज0
02) ओमकार उइके पिता स्व0 नेतराम उइके उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 05 रामनगर तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला राज0
03) विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!