गंडई-नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब के साथ 7 गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
थाना गण्डई जिला केसीजी 07-09-2024

????विकृत स्पिरिटयुक्त, जीवन को संकटापन्न करने वाली अवैध देशी मदिरा की फैक्ट्री का भंडाफोड़। भारी मात्रा में नकली शराब के साथ 7 गिरफ्तार।


????162 लीटर मानवीय उपयोग हेतु अनुप्युक्त देशी मदिरा, शराब बनाने में प्रयुक्त 150 लीटर स्प्रिट, 15 बोरी खाली शीशी, पालीथीन के 03 बैग में खाली ढक्कन, बोतल सील करने का मशीन 01 नग, नकली बिना होलोग्राम बिना क्यूआर कोड नकली स्टीकर चिपका हुआ व अन्य सामाग्री जप्त।

????अपराध में प्रयुक्त एक टाटा एस वाहन,एक नग मोटर साइकल एच0एफ0 डिलक्स, स्पिरिट 150 लीटर कीमत 60000 ₹ सहित कुल सात लाख नौ हजार पांच सौ नब्बे रूपये की संपत्ति जप्त।

????सायबर सेल को सूचना प्राप्त हुआ है कि ग्राम नर्मदा में कुछ लोग नकली देशी प्लेन शराब का निर्माण, बाटलिंग, लेबलिंग, फर्जी स्टीकर लगाकर शासकीय मदिरा दुकान में बिकने वाले शराब बोतल का हूबहू नकल तैयार कर क्षेत्र में बिक्री परिवहन का कार्य कर रहे हैं जो मानव जीवन के लिए भी खतरनाक है तथा सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूचना पर सायबर सेल केसीजी का संयुक्त टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम नर्मदा के मंदिर चौंक में स्थित मिर्जा वारिस बेग के मकान में नकली शराब की सूचना मिला जहां गवाहों के साथ दबिश दिया गया मौके पर उसके दो साथी समीर खान एवं सुखुराम मोटर सायकल में शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहे थे जिन्हें कड़ाई से पूछताछ करने पर मिर्जा वारिस के कहने पर उसी के दिये शराब को बेचकर मुनाफा को तीनों बांटते हैं बताये। मिर्जा वारिस के घर एवं सुखुराम जंघेल के मोटर सायकल से 91 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद हुआ कुल 16.38 लीटर जिसे जप्ती कर देखने पर नकली शराब होना प्रतीत होने से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि नरसिंग उर्फ केजरी निवासी विचारपुर शराब लाकर बिक्री करता है बताने पर ग्राम विचारपुर जाकर नरसिंग के घर को दबिश देकर उसे पकड़ा गया व कड़ाई से पूछताछ किया गया जो बताया कि ग्राम रौन्दा थाना धमधा जिला दुर्ग में किराये का फार्म हाउस लेकर रखा है और वहां नागपुर से नकली शराब बनाने का स्प्रीट लेबल, सील मशीन एवं अन्य समाग्री बनाता है और गांव गांव में सप्लाई करता है। होलोग्राम और क्यूआर कोड नहीं लगाता है। बताने पर रौन्दा जाकर उसके फार्म हाउस में दबिश दिया गया जहां नकली शराब बनाने का 15 बोरी खाली शीशी, पालीथीन के 03 बैग में खाली ढक्कन, बोतल सील करने का मशीन 01 नग, खाली ढक्कन नीले रंग का शीशी में लगाने का जिसमें अंग्रेजी में छत्तीसगढ डिस्टलिज लिमिटेड कुम्हारी बीच में छत्तीसगढ एक्साइज लेख है, 810 नग देशी शराब 145.8 लीटर अपराध में प्रयुक्त एक टाटा एस वाहन, एक नग एचएफ डिलक्स मोटर साइकल, किमत 50000 ₹ स्पिरिट कीमत 60000 ₹ सहित कुल सात लाख नौ हजार पांच सौ नब्बे रूपये का सामान जप्त किया गया। सभी 7 आरोपियों को गिर0 कर ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया एवं गंभीर धाराओं 34(1)ख, 34(2), 35, 59 आबकारी एक्ट एवं धारा 318 (4), 336 (3), 340(2), 3(5) बी0एन0एस0 का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मौके पर घटना स्थल मकान को सील किया गया।
????अपराध का तरीका, आरोपियों द्वारा शासकीय मदिरा दुकान में मिलने वाले देशी प्लेन शराब का हूबहू नकल तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री एवं परिवहन करते हैं आरोपी नरसिंग एवं विनोद सोनी दोनों देशी शराब दुकान एवं खाली बोतल बिक्री करने वाले लोगों के माध्यम से देशी शराब दुकान में मिलने वाले खाली बोतल खरीदकर एकत्र करते हैं, बोतल की संख्या पर्याप्त हो जाती है तो आरोपी महाराष्ट्र से स्प्रीट की व्यवस्था कर स्प्रीट एवं पानी मिलाकर देशी प्लेन शराब तैयार करते थे जिसे आरोपी खरीदे गये खाली बोतलों में भरकर शासकीय ढक्कन का हूबहू नकल लगाकर शासकीय शराब दुकान में मिलने वाले प्लेन शराब की तरह तैयार कर क्षेत्र में सभी आरोपी सप्लाई करते थे एवं प्राप्त बिक्री रकम को बराबर बराबर बांट लेते थे इस तरह आरोपी सरकारी राजस्व में भी नुकसान पहुंचाते थे।

नाम आरोपी
01. नरसिंग पिता स्व मिलाप वर्मा उम्र 40 साल ग्राम विचारपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0)
02. विनोद सोनी पिता लखन सोनी उम्र 40 साल ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी।
03. मिर्जा वारिस बेग पिता मिर्जा वाहिद बेग उम्र 21 साल ग्राम नर्मदा थाना गंडई जिला केसीजी।
04. सुखूराम पिता शत्रुहन जंघेल उम्र 24 साल ग्राम खैरा नवापारा थाना छुईखदान जिला केसीजी
05 समीर खान पिता नासिर खान उम्र 24 साल ग्राम सलोनी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी
06 आशीष पिता गन्ना मंडावी उम्र 22 साल निवासी ग्राम कनेरी थाना मोहला जिला मोहला मानपुर चौकी
07 रामेश्वर पिता भीखम सिंह उम्र 24 साल ग्राम कनेरी थाना मोहला जिला मानपुर मोहला चौकी (छ0ग0)

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!