मुरमुंदा-दही हांडी लूट के दौरान चाकूबाजी में 4 घायल, 3गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 09.09.2024

????ग्राम मुरमुंदा में दही हाण्डी लूट कार्यक्रम के दौरान हुये चाकूबाजी के चाकूबाज गिरफ्तार।

????कल दिनांक 08.09.2024 को ग्राम मुरमुंदा में दही हाण्डी लूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसे देखने प्रार्थी विष्णु सांकरे पिता अजहर सांकरे निवासी ग्राम पटपर का जो अपने गांव के दोस्त सेवक साहू, पुरूषोत्तम नेताम, हिमेश वर्मा, डिकेश ठाकुर एवं अन्य के साथ ग्राम मुरमुंदा आये थे। ग्राम मुरमुंदा बाजार चौंक में दही हाण्डी लूट का कार्यक्रम चल रहा था गाना बज रहा था जिसमें इन सभी लोग डांस कर रहे थे तभी भीड़ में धक्का-मुक्की हुआ जिसमें ग्राम मुरमुंदा का लड़का एवं अन्य लड़का द्वारा गंदी-गंदी गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का एवं धारदार हथियार से मारपीट किये जिससे सेवक साहू, पुरूषोत्तम नेताम, हिमेश वर्मा, डिकेश ठाकुर को चोट आई है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में धारा- 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

????तत्काल डोंगरगढ़ पुलिस अरोपियों के पता तलाश में जूट गई जिसके परिणामस्वरूप विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लेकर पुछताछ करने पर अपने दोस्त आरोपी रोशन कुमार पिता महेश कुमार साहू उम्र- 21 साल निवासी बनियाटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव एवं रामजी साहू पिता रूपेन्द्र साहू उम्र- 21 साल निवासी ग्राम किरगी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकु को पेश किये जिसे जप्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

5
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!