डोंगरगांव-दहेजलोभियों के कारण फिर एक बेटी ने की आत्महत्या। पति और ससुर गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

डोंगरगांव जिला राजनांदगांव 09/09/2024

????दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने से नवविवाहिता ने की आत्महत्या। पति और ससुर गिरफ्तार।

????थाना डोंगरगांव –दिनांक 09.09.2024 को पुलिस उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव मे दर्ज मर्ग की जांच किया, मर्ग जांच मे अपराध धारा 304-बी भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में पाया गया कि मृतिका नवविवाहिता को दिनांक 30.07.23 के 17.05 बजे दिन में बेहोशी की हालात मे सीएचसी डोंगरगांव में परिजनों के द्वारा ईलाज हेतु लेकर आये जिसे डॉक्टर के द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों ने बताया कि मृतिका सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुये शादी में शादी के बाद से ही लगभग 02 वर्षो से उनके ससुराल पक्ष में पति,सास,ससुर दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते रहे, इसी दौरान दिनांक 30.07.23 को मृतिका ने आत्महत्या कर लिया। आरोपी पति के द्वारा लगाये गये फांसी के फंदे को अपने बाड़ी मे आग से जलाना बताये। आरोपी 1) तामेश्वर सेन पिता ढालसिंग, उम्र – 25 साल 2) ढालसिंग सेन पिता स्व0 जगदीश राम, उम्र– 52 साल , निवासी ग्राम कोहका, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को आज दिनांक 09.09.2024 गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों की जयुडिशियल रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण मे अन्य आरोपी फरार है पता तलाश कर गिरफ्तारी की जायेगी।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

4
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!