जय राम????जय जोहार साथियों
थाना-डोंगरगढ, जिला–राजनांदगांव 18.09.2024
????अवैध रूप से नशीली दवाई बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
????नशीली टेबलेट बिक्री करते एक युवक गिरफ्तार, आरोपी के पास से ALPRAZOLAM TABLAETS I.p. 0.5 mg- SOZOX-0.50 का 150 नग टेबलेट जप्त।


????डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नशीली दवाई बिक्री का पहला मामला।
????डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा द्वारा क्षेत्र में अपने टीम के साथ अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य अड्डाबाजी, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
????शहर के नाबालिग बच्चों के लगातार टेबलेट का नशा करने की शिकायत मिल रही थी। दिनांक- 17.09.2024 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरेापी चन्द्रभान गौतम उर्फ चिन्टु पिता गोपाल सिंग गौतम उम्र- 25 साल निवासी रजानगर, डोंगरगढ़। जो बुधवारी पारा, रजा नगर क्षेत्र में घुम-घुम कर नशीली टेबलेट बेचता है जो अपने पास काला रंग के बैग में भारी मात्रा में नशीली दवाई टेबलेट रखकर बेचने के लिये रजानगर के पास खड़ा हुआ है कि सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रजानगर डोंगरगढ़ मजार के पास पहुंचकर आरोपी चन्द्रभान गौतम को एक काला रंग के बैग के अन्दर में रखे नशीली टेबलेट ALPRAZOLAM TABLAETS I.p. 0.5 mg- SOZOX-0.50 का दस स्ट्रिप में 15-15 नग टेबलेट कुल 150 नग टेबलेट, बिक्री रकम 1000/-रू0 एवं एक नग मोबाईल रेडमी कंपनी के साथ पकड़ा गया।
????आरोपी अवैध रूप से धन अर्जन करने हेतु शासन द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाई टेबलेट का बिक्री कर रहा था जिसके विरूद्ध धारा- 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। आगे भी नशीली दवाई बिक्री करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








