राजनांदगांव–रामपुर धान खरीदी केंद्र में 6768 बोरा फर्जी धान खरीदी पर कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया।

????कलेक्टर ने संबंधितों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

????राजनांदगांव– जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र रामपुर का खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण दौरान मौके पर समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी दिलीप चंद्राकर, ऑपरेटर नरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

????निरीक्षण में धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान उपार्जन केन्द्र रामपुर के सबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव को निर्देशित किया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन संयुक्त जांच दल का गठन कर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!