जय राम????जय जोहार साथियों
????घुमका/पटेवा धान खरीदी केंद्र में लुटे जा रहे किसान।
????राजनांदगांव जिले के घुमका एवं पटेवा धान खरीदी केंद्र में ताड़ खरीदी के नाम पर किसानों से बिना तौले धान खरीद सीधा पलटी कर सिलाई किया जा रहा है। कुछ बोरों को मीडिया के सामने चेक करने पर 41.50, व 42 किलो तक भर्ती निकली।
????ताड़ खरीदी के संबंध में घुमका खरीदी केंद्र प्रभारी ढालेश्वर वर्मा से बात करना चाहे तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पटेवा धान खरीदी केंद्र प्रभारी रवि वर्मा से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
सवाल यह उठता है कि जब शासन प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिए लगभग 8 रुपए तौल के नाम से जारी करती है फिर भी बिना तौले धान खरीदी क्यों किया जा रहा है? बाद में यही सोसाइटी प्रबंधक धान के उठाव में देरी का बहाना बनाकर शॉर्टेज का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ेंगे।
????सब मिलाकर इस ताड़ खरीदी के नाम पर किसान तो ठगे जा ही रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा खरीदी के लिए प्रति क्विंटल दी जाने वाली राशि को सोसाइटी प्रबंधकों द्वारा मिलीभगत कर शासन को लाखों रूपए का चूना लगाया जा रहा है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








