जय राम????जय जोहार साथियों
????छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग ने किया नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा।
????नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में इवीएम के माध्यम से संपन्न होगा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन 22 जनवरी से प्रारंभ होगा और नामवापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा और 15 फरवरी को वोटों की गणना की जावेगी।
????वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बेलेट पेपर से होगा। जिसके नामांकन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी एवं मतदान तीन चरणों 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी को संपन्न होगा।
????छत्तीसगढ़ में कुल 192 निकाय है जिसमें 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगम तथा 54 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों व अध्यक्षों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे।साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों में 433 जिला पंचायत, 2973 जनपद पंचायत, 11672 ग्राम पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। उक्त चुनाव प्रक्रिया को 1 लाख से अधिक मतदान कर्मियों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








