जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷70 साल की सास को बहू ने डण्डे एवं लोहे के पाईप से पीट-पीट कर मार डाला।

🔴डोंगरगढ़- दिनांक 16.08.2025 को आरोपिया खोम बाई पटेल पति विक्रम पटेल उम्र- 54 साल निवासी ग्राम राका, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव अपने घर में थी, उसी समय उसकी सास बेद बाई पटेल पति लछन पटेल उम्र- 70 साल निवासी ग्राम राका थाना डोंगरगढ़ जो करीबन 200 मीटर दूर अपने दुसरे बेटे के पास रहती है, अपने हाथ में लकड़ी का डण्डा लेकर आरोपिया के घर आई, और आरोपिया को गंदी-गंदी गाली देने लगी तब आरोपिया अपने सास को गाली देने से मना की तो मृतिका बेद बाई आरोपिया के साथ झगड़ा करने लगी तब आरोपिया रोज-रोज का झगड़ा से मैं परेशान हो गई हूँ, मैं इस डोकरी को आज जान से मारकर खत्म कर देती हूँ सोंचकर अपनी सास बेद बाई के हाथ में रखे डण्डे को छीनकर उसके पीठ, हाथ, कमर में उसी डण्डा से ताबड़तोड़ मारपीट कर दी जिससे बेद बाई पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में धारा- 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा आरोपिया को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयोग किये बांस के डण्डा एवं लोहे की फुकनी (पाईप) को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








