डोंगरगढ़- स्कूली बच्चों को ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में जागरूक करने पुलिस और बैंक का संयुक्त अभियान।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷भारतीय स्टेट बैंक एवं डोंगरगढ़ पुलिस का संयुक्त सायबर जागरुकता अभियान।

🔷शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाटोला के स्कूली बच्चों को सायबर फ्राड के संबंध में जागरूक किया गया।

🔴डोंगरगढ़- पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं को सायबर फ्राड के प्रति जागरूक करने के लिये सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम रामाटोला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं आम लोगों को ऑनलाईन धोखाधड़ी और सायबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिये जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक नरेश बंजारे के द्वारा ऑनलाईन बुलिंग, फिशिंग और ओ0टी0पी0 लेकर धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है साथ ही यह भी बताये कि किसी भी प्रकार का सायबर अपराध होने पर तत्काल सायबर हेप्ल लाईन नबंर- 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।

इस कार्यक्रम में बच्चों में सायबर सुरक्षा के प्रति गहरी जागरूकता पैदा हुई। बच्चों ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें भविष्य में ऑनलाईन खतरों से सुरक्षित रहने की प्रेरणा मिली है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक- विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!