जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷सागौन तस्करों पर वन विभाग की कार्यवाही, पिकअप वाहन राजसात।

🔴डोंगरगढ़ उपवन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र डोंगरगढ़ सामान्य में अवैध वनोपज परिवहन करते हुए दिनांक 9/9/2025 को रात्रि में बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 AX 1405 को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध रूप से सागौन वृक्ष की कटाई कर परिवहन करते हुए वन विभाग के गश्ती दल द्वारा पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19520/14 दिनांक 9/9/2025 जारी कर आगामी कार्यवाही किया जा रहा है। वन अपराध में संलिप्त आरोपी-
1) संतराम पिता रामदुलार उईके ग्राम घीकुड़िया तहसील डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव 2) राहुल पिता दिलीप निवासी ग्राम तोतलभर्री 3) किशोर पिता मेघराज मरकाम निवासी तोतलभर्री 4) रामचंद्र पिता लक्ष्मण मंडावी निवासी तोतलभर्री 5) जालिम पिता मेघराज मरकाम निवासी तोतलभर्री 6) केशव पिता उमेंद्र वर्मा निवासी तोतलभर्री 7) संतोष पिता बालाराम उईके निवासी कोहकट्टा 8) ढालसिंह पिता उमेंद्र वर्मा निवासी तोतलभर्री।
उक्त कार्यवाही में घोटिया एवं रानीगंज उपवृत के परिसर रक्षक वेंकटेश्वर साहू, वनपाल भुनेश्वरी उईके, वनरक्षक सुरक्षा श्रमिक महावीर वर्मा, रूपलाल वर्मा, पीताम्बर वर्मा, बिसेसर गोंड की भूमिका सराहनीय रही।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








