जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷मोबाईल टावर लगाने व पल्सर बाइक दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला 7 वर्षों से फरार आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार।
🔴केसीजी- पुलिस टीम के द्वारा पल्सर बाइक दिलाने व आईडिया का टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 89/2018 धारा 420, 34 भादवि0 के प्रकरण में 7 साल से फरार आरोपी ऋषिकेश साहु की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर आज दिनांक 23.09.2025 को महासमुंद रवाना किया गया था। सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुन्द से आरोपी ऋषिकेश साहु पिता सहदेव आनंद राम साहु निवासी सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुद (छ0ग0) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरूध्द सबूत पाये जाने से गिरफ्तारी उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 674








