जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷सागौन वृक्ष की अवैध कटाई बेख़ौफ़ जारी, 3 आरोपी पकड़ाए, 4 फरार।

🔴डोंगरगढ़- दिनांक 23/9/2025 की मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे वन मंडल राजनांदगांव के डोंगरगढ़ उप वनमंडल के उत्तर बोरतलाव वन परिक्षेत्र अंतर्गत खोलारघाट उप परीक्षेत्र क्रमांक 445 के समीप में रात्रि गस्त के दौरान वन विभाग की टीम ने तीन व्यक्ति को अवैध लकड़ी कटाई कर परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपियों के नाम 1) ओमप्रकाश पिता धनलाल वर्मा ग्राम अछोली 2) नरेंद्र पिता भुवन गोंड ग्राम अछोली 3) गुलाब पिता फिरंगी छेदिया ग्राम अछोली को बीती रात वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक के द्वारा सूचना व रात्रि गस्त के दौरान वन विभाग ने तीनों आरोपियों को पकड़ा। विभाग ने परिवहन में प्रयुक्त बोलोरो पिकअप वाहन CG 07 AJ 4821 जप्त कर ली है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्रचंद्र गोस्वामी से बात करने पर उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा जंगलों में अवैध शिकार अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उक्त संबंध में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है एवं 4 आरोपियों के फरार होने की बात कही।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही सागौन तस्करी का मास्टर माइंड कोई और है, सभी गिरफ्तार आरोपी मजदूर वर्ग के हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग सागौन तस्करों पर लगाम लगा पाएगा या मजदूरों पर कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाता रहेगा।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








