डोंगरगढ़- सड़क हादसे में 3 घायल, महिला के सिर पर आई गंभीर चोट।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷सड़क हादसा में बाल बाल बचा एक परिवार।

🔴डोंगरगढ़- खैरागढ़ रोड में स्थित आरा मशीन के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 07 BJ 7316 के चालक ने लापरवाही पूर्वक स्कूटी सवार संदीप चौहान निवासी बीड़ी क्वार्टर डोंगरगढ़ को ठोक कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा मैजिक के चालक ने ठोकर मारने के बाद स्कूटी सवार को लगभग 20 फीट तक घसीटा और मौके से फरार हो गया। तत्काल मोहल्लेवासियों द्वारा डायल 112 को कॉल किया गया पर आने में देर होने से घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया। उक्त घटना में संदीप और उनके बेटे प्रियांशु को सिर एवं चेहरे पर चोट आई है वहीं संदीप की पत्नी सुमन को सिर में गंभीर चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

मोहल्लेवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर तो हादसे होते हैं पर ये मार्ग “हादसों की सड़क” बन गया है इस रोड पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहता है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं देती। विदित रहे कि कुछ समय पूर्व ही सड़क हादसों पर जनता के भारी आक्रोश के बाद लोक निर्माण विभाग ने डोंगरगढ़ खैरागढ़ मार्ग में कुछ जगह चिन्हित कर जल्दबाजी में अमानक और गुणवत्ताहीन ब्रेकर बनाया था जो कई जगह से टूट चुका है और दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है।

अब देखना यह है कि प्रशासन फिर से बेलगाम वाहनों पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाएगी या फिर ऐसी घटनाओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाने पब्लिक को ही मैदान में उतरना पड़ेगा।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

4
0
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!