धर्मनगरी में मना महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य उत्सव।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷डोंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य दिवस।

🔴डोंगरगढ़- धर्मनगरी में महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी का प्राकट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाज के अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तरुण हत्थेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुदर्शन वाल्मीक समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हथेल ने छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार से मांग किया कि हम सबके आराध्य देव महर्षि बाल्मीकि जी के प्राकट्य दिवस 7 अक्टूबर को पूर्ण अवकाश घोषित हो जिससे ऐसी भागदौड़ भरी जिंदगी में महाराज श्री द्वारा रचित ग्रंथ महाकाव्य रामायण जो विश्व को समर्पित सनातन शास्वत हिन्दू धर्म की अनुपम भेंट है उसे आत्मसात एवं अनुशरण कर सकें। 

इस अवसर पर आयोजित धार्मिक शोभायात्रा एवं प्रभातफेरी में समाज के वरिष्ठ, युवा, बच्चे एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता और सौहार्द्र का परिचय दिया। तरुण हत्थेल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलकर हम हर समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। इस भब्य कार्यक्रम में माँ शीतला महिला समिति, नवयुवक रघुनंदन समिति और समाज के वरिष्ठजनों एवं बच्चों का बहुत सहयोग मिला महर्षि बाल्मीकि जी की शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। व्यापारी संघ, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, हनुमान भक्त युवा समिति ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात् इंदिरा नगर स्थित सुदर्शन बाल्मीक अम्बेडकर भवन में सम्पन्न हुई जहां सभी के लिए अन्नकूट भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!