#राजनांदगांव- दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 27 लाख रूपए में बेचा।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार।

🔷आरोपी द्वारा अलग-अलग जगह स्थित दूसरे की जमीन को अपना बताकर 27 लाख 50 हजार ₹ में प्रार्थी से किया था सौदा तय।

🔷आरोपी द्वारा जमीन बिक्री हेतु प्रार्थी से लिया है 06 लाख ₹ बयाना राशि।

🔷आरोपी- सईद खान पिता रशीद खान उम्र 35 साल निवासी सहदेव नगर राजनांदगांव।

🔴राजनांदगांव- प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक स्वंय का मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने के लिए पता किया इसी दौरान प्रार्थी की मुलाकात आरोपी सईद खान पिता रशीद खान निवासी सहदेव नगर राजनांदगांव से हुई। जो अपने आप को प्रापर्टी डिलर होना तथा स्वंय के नाम से शहर के लखोली क्षेत्र में होना बताकर लखोली स्थित प्लाट रकबा 5000 वर्ग फुट भूमि के लिए 27,50,000 ₹ में प्रार्थी से सौदा तय कर 03 लाख ₹ बयाना राशि प्राप्त किया। बाद में आरोपी द्वारा प्रार्थी को रामनगर स्थित भूमि रकबा 5000 वर्गफुट भूमि को अपना स्वामित्व बताकर 27,50,000 ₹ में प्रार्थी से सौदा तय कर 03 लाख ₹ बयाना राशि प्राप्त किया। बाद में प्रार्थी को जानकारी मिली कि आरोपी सईद खान दूसरे की जमीन को अपना बताकर प्रार्थी से कुल 06 लाख ₹ लेकर धोखाधड़ी किया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध धारा 420 भादवि0 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

बसंतपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं जेल वारंट प्राप्त पर जेल दाखिल किया गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!