जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷ज्वेलर्स दुकान के संचालक द्वारा लिखा जा रहा था मोबाईल पर सट्टा।

🔷आरोपी से 01 नग मोबाईल एवं नगदी रकम जप्त।
🔴राजनांदगांव/सोमनी- हेमलता ज्वेलर्स सोमनी के संचालक विवेक सोनी अपने दुकान में सट्टा खिला रहा है की सूचना पर सोमनी पुलिस हेमलता ज्वेलर्स पहुंचकर रेड कार्यवाही किया जहां दुकान के संचालक विवेक सोनी पिता स्व0 नरेश सोनी उम्र 33 साल निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव (छ0ग0) अपने मोबाईल से सट्टा खेल खिलाते मोबाईल विवो वाय 100 कंपनी में मोबाईल में व्हाटसअप के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखते मिला गवाहों के समक्ष मोबाईल फोन किमत 10000₹, एवं नगदी रकम 400₹ को जप्त किया गया मौके पर आरोपी विवेक सोनी द्वारा उक्त सट्टा पट्टी को व्हाट्सअप के माध्यम से अन्य व्यक्ति को देना बताया, अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 21/11/25 को गिरफ्तार कर थाना सोमनी में धाराः-छ0ग0 जुआ प्रति. अधि. की धारा 7(1) कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी मो0 नं0 के धारक दीनूराम सेन पिता ईश्वर राम सेन उम्र 32 साल निवासी बैगाटोला थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को सायबर सेल के मदद से दिनांक 22/11/25 को गिरफ्तार कर सूचना परिजन को दिया गया है। मामला अजमानतीय होने से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








