राजनांदगांव/छुरिया- स्कूली बच्चों को उकसाकर चक्काजाम, मास्टर जी सस्पेंड।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷बच्चों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराने पर सहायक शिक्षक रज्जाक कुरैशी निलंबित।

🔴राजनांदगांव- जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा बच्चों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराने के कारण छुरिया विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल कुर्मदा चारभाठा में संलग्र सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान) रज्जाक कुरैशी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही प्रभारी प्राचार्य योगेश साहू एवं व्याख्याता (वाणिज्य) मनीषा सहारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान) रज्जाक कुरैशी पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम शाला छुरिया में पदस्थ थे। उनके द्वारा लेखा शास्त्र का अध्यापन कार्य कराया जा रहा था, जबकि संस्था में वाणिज्य के दो शिक्षक पदस्थ है। जनप्रतिनिधियों की शिकायत के आधार पर सहायक शिक्षक रज्जाक कुरैशी का निकटतम शासकीय हाई स्कूल कुर्मदा चारभाठा में संलग्नीकरण किया गया था। रज्जाक कुरैशी द्वारा बच्चों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के निर्देश पर प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा चक्काजाम स्थल पर पहुंचकर बच्चों को समझाया गया और वापस शाला भेजा गया। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम शाला छुरिया पहुंचकर अन्य शिक्षकों को आवश्यक समझाइश दी गई।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

4
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!