जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷राजनांदगांव पुलिस की अपील
“खुशी वही अच्छी, जिसमें सब खुश हों।”

🔴राजनांदगांव- जिला पुलिस प्रशासन ने शादी / पारिवारिक कार्यक्रम / DJ संचालकों / मैरिज हॉल संचालकों एवं आयोजनकर्ता परिवारों से विनम्र निवेदन किया है कि कृपया सामाजिक एवं कानूनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने कार्यक्रमों में DJ का उपयोग नियंत्रित ध्वनि-स्तर (Volume) तथा निर्धारित समय सीमा में ही करें।
अत्यधिक ध्वनि के दुष्प्रभाव-
1) विद्यार्थियों की परीक्षाएँ चल रही हैं, पढ़ाई पर प्रभाव।
2) बुजुर्ग एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को परेशानी।
3) छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव।
4) सड़क पर चल रहे लोगों एवं आसपास के निवासियों की असुविधा।
अतः अपनी जिम्मेदारी समझें एवं समाज को असुविधा न पहुँचाएँ। अन्यथा-
1) DJ मालिक/ऑपरेटर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
2) DJ लोडेड वाहनों में ओवरलोडिंग पाए जाने पर MV Act के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
जन सहयोग आमंत्रित-
यदि आपके क्षेत्र में अनियंत्रित/अत्यधिक ध्वनि वाले DJ का उपयोग हो रहा है, तो उसकी फोटो, लोकेशन सहित नीचे दिए गए नंबर पर WhatsApp करें:
📞 Control Room Rajnandgaon:
+91 94791 92199
आपकी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस राजनांदगांव।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








