जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷27 दिसम्बर को विशाल हिंदू सम्मेलन के आयोजन हेतु समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न।

🔴डोंगरगढ़- धर्मनगरी में आगामी 27 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किए जाने हेतु बैठक संपन्न हुई।वर्तमान परिस्थितियों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं धर्मांतरण के खिलाफ सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारिक जीवन एवं नागरिक कर्तव्यबोध के इन पंच परिवर्तन के माध्यम से जनजागरण के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज डोंगरगढ़ के द्वारा हर बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में डोंगरगढ़ खंड के संयोजक मनोज गुप्ता के निवास में बैठक आहूत की गई थी जिसमें बस्ती क्रमांक 5, 6, 7 का सम्मेलन 27 दिसंबर दिन शनिवार दोपहर 2:00 बजे कृषि उपज मंडी बस स्टैंड में मनाने का निर्णय लिया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए समाजसेवी बालमुकुंद तराने ने बताया कि मोहल्ले वार्डों से मातृशक्तियां कलश यात्रा के रूप में आयोजन स्थल पहुंचेगी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से होगी तत्पश्चात सनातनी समाज प्रमुखों का सम्मान, छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू-कश्मीर अध्ययन केन्द्र के श्री देश दीपक सिंग उपस्थित रहेंगे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








