जय राम🙏जय जोहार साथियों
ढ़ारा मंडल में विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न।

डोंगरगढ़- विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढ़ारा में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें पवित्र भगवा ध्वज पूजन से कार्यक्रम का श्री गणेश कर कार्यक्रम में पधारे समाज प्रमुखों का स्वागत किया गया। मुख्यप्रवक्ता जागेश्वर निषाद जी ने सनातन धर्म के विभिन्न पंथ समाज में परस्पर सामाजिक समरसता के साथ समाज में एकता की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर खंड संयोजक मनोज गुप्ता, सहसंयोजक गोवर्धन सिंह राजपूत, मनीष सोनी, रवि यादव, चावड़ा जी, पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच सहित बडी़ संख्या में हिंदू समाज के युवा, बच्चे, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 348








