खैरागढ़ पुलिस का ऑनलाईन सट्टा गेमिंग एप पर कड़ा प्रहार

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

खैरागढ़ पुलिस का ऑनलाईन सट्टा गेमिंग एप पर कड़ा प्रहार

शिवा बुक ऑनलाईन सट्टा एप के ब्रांच की अगली कड़ी को गुरुग्राम हरियाणा जाकर किया गया ध्वस्त। शिवा बुक का नाम बदलकर 100 पैनल एवं फेयर प्ले के नाम से ऑनलाईन बैटिंग एप से जुआ खेला रहे थे।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 करोड़ रू का बैंक ट्रांजेक्सन का रिकार्ड पाया गया है।

ऑनलाईन जुआ में उपयोग करने वाले कुल 07 बैंक खातों को कराया गया सीज।

🔴केसीजी- जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ सट्टा पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने दौरान पूर्व में थाना छुईखदान क्षेत्रांतर्गत ऑनलाईन जुआ खेलने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 187/25 धारा 6,7 छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर पूर्व में 08 आरोपियों को आनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से जुआ सट्टा खेलाते पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था एवं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी जिनके बारे में पुख्ता जानकारी गुरुग्राम हरियाणा क्षेत्र में होने से पुलिस टीम केसीजी द्वारा लगातार सघन जाँच व तलाशी पश्चात आरोपियों को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में गेमिंग ऐप संचालित करना पाए जाने से दबोचा गया जिनके नाम 01) देवेंद्र सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 30 वर्ष पता शांति नगर भिलाई 02) हर्ष प्रजापति पिता संतोष प्रजापति उम्र 22 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 16 गदा चौंक सुपेला भिलाई 03) राजा मुखिया पिता विनोद मुखिया उम्र 28 वर्ष पता ग्राम धमसायींन जिला दरभंगा बिहार 04) मोतीलाल श्रीवास पिता बजरंग श्रीवास उम्र 24 वर्ष पता ग्राम मंद्रगोढ़ी जिला शक्ति 05) उमेश मुखिया पिता डोमी मुखिया उम्र 32 वर्ष पता ग्राम धमुवारा जिला दरभंगा बिहार है जिनसे पूछताछ पर आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा गेमिंग ऐप संचालित कर लोगों को रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाना स्वीकार करने पर तथा पुलिस को गुमराह करने व बचने के लिये शिवा बुक का नाम बदलकर 100 पैनल एवं फेयर प्ले के नाम से ऑनलाईन बैटिंग एप से ऑनलाईन जुआ खेला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 22000 रू एवं बैंक खातों में 91175 रूपये कुल 113175 रू नगद 19 नग मोबाईल फोन 02 नग लैपटाप 03 नग एटीएम कार्ड 01 नग वाई फाई राउटर 14 नग सिम कार्ड कीमत लगभग 498175 रुपये जप्त किया गया है आरोपियों द्वारा आनलाईन जुआ सट्टा खेलाने में प्रयुक्त बैंक खातों की जांच करने पर लगभग 8 से 10 करोड़ का लेनदेन करना पाया गया है आरोपियों के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा। प्रकरण के विवेचना के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!