डोंगरगढ़- पैरा एथलीट ऋषि मिश्रा ने जीता 2 गोल्ड एवं 1 सिल्वर मेडल

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ के पैरा एथलीट ऋषि मिश्रा ने जीता गोल्ड, दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में लहराया परचम।

राजनांदगांव-हैंडिहोप दिव्यांगजन वेलफेयर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रभारी और 80% दिव्यांगता के बावजूद अपनी इच्छाशक्ति से पैरा खेलों में सक्रिय डोंगरगढ़ निवासी ऋषि मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। हाल ही में रायपुर में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य-स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता (जनवरी 2026) में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए भाला फेंक एवं तवा फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा गोला फेंक में रजत पदक अपने नाम किया।

संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषि मिश्रा न केवल खेल के मैदान में बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की लड़ाई में भी संस्था के एक मजबूत स्तंभ हैं। उन्हें हाल ही में मेरठ में ‘राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न’ सम्मान से भी नवाजा गया है। ऋषि मिश्रा की यह सफलता उन सभी दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा है जो शारीरिक चुनौतियों के आगे हार मान लेते हैं। ऋषि की इस उपलब्धि पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड डोंगरगढ़ के साथ ही परिजनों एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!