राजनांदगांव- शशिकांत द्विवेदी बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के सर्वेसर्वा

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

शशिकांत द्विवेदी बने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के प्राधिकृत।

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के उपनियम (3) के प्रावधानों के अन्तर्गत गठित छानबीन समिति की बैठक में दिनांक 03/02/2026 को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की सभी शक्तियों का प्रयोग करने के लिए शशिकांत द्विवेदी के नाम की अनुशंसा की गई थी।

छानबीन समिति की अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रार कुलदीप शर्मा ने आगामी आदेश तक शशिकांत द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के प्राधिकृत के रूप में बोर्ड की सभी शक्तियों का उपयोग करने हेतु अधिकृत किया है जिससे उन्हें बोर्ड की सभी शक्तियां प्रदान की गई हैं। बोर्ड से जुड़े प्रशासनिक, संचालनात्मक और नीतिगत निर्णय अब द्विवेदी द्वारा लिए जाएंगे।

विदित है कि राजनांदगांव के दिग्गज भाजपा नेता शशिकांत द्विवेदी(डोंगरगढ़ निवासी) ने सहकारिता के क्षेत्र में काम करते-करते अपना जीवन खपा दिया, अब कहीं जाकर पार्टी ने उन्हें इसका इनाम दिया है। शशिकांत द्विवेदी सहकारिता के विभिन्न संगठनों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। सबसे पहले वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के पौने सात साल तक अध्यक्ष रहे।सहकारिता की बड़ी संस्था इफको में 2003 से पदाधिकारी हैं। हाल ही में पांचवीं बार वे इफको के आम सभा प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह सहकारिता के बहुराज्यीय संस्था इंडकाप, बनारस से जुड़े हुए हैं। द्विवेदी 2015 से 2020 तक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे हैं। कुछ समय तक वे कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे। शशिकांत द्विवेदी की गिनती सहकारिता के बड़े जुझारू नेताओं में होती है। पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार से उन्होंने किसानों के हितों को लेकर डटकर मुकाबला किया। भाजपा ने पिछले समय उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया था। इफको से जुड़कर उन्होंने प्रदेश की कई ड्रोन दीदियों को प्रोत्साहित किया।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पूरा कार्य मार्कफेड के द्वारा संपादित किया जाता है। वे किसानों के हित में अधिक से अधिक कार्य करेंगे। धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था हो और राज्य शासन की योजनाओं को सोसायटी के माध्यम से किसानों तक पहुंचायेंगे। द्विवेदी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरणसिंह देव और दोनों डिप्टी सीएम तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया हैं उस पर वह पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!