केसीजी- मेडिसिन कंपनी में पैसा दोगुना करने एवं कमीशन का झांसा देकर 12.50 लाख की ठगी।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

मेडिसिन कंपनी में पैसा दोगुना करने के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, शातिर ठग गिरफ्तार।

केसीजी- प्रार्थी रेखचंद जंघेल पिता गैंदलाल जंघेल उम्र 28 साल निवासी बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) से घटना दिनांक 17/05/2021 से 13/01/2022 के मध्य आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला एवं हुलास कुमार साहू के द्वारा दवाई कम्पनी में कम समय में पैसा दुगुना करने और दवाई सेलिंग कर 30 प्रतिशत कमिशन देने का लालच देकर प्रार्थी से कुल 12 लाख 50 हजार रूपये ठगी करने की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले शातिर ठग सुखविंदर सिंग कडियाला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने प्रकरण के आरोपी (1) सुखविंदर सिंग कडियाला पिता स्व0 तरसेम सिंग उम्र 42 साल निवासी क्वाटर नं. 23 एफ, सड़क नं. 29 बी, शिव मंदिर रोड़ सेक्टर 07 भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0), (2) हुलास कुमार साहू पिता सूरज कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोरई थाना छुईखदान जिला केसीजी को हिरासत में लेकर धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर कार्यवाही कर अन्य आरोपी सुखविंदर सिंग कडियाला को न्यायालय पेश किया गया। जहां से सुखविंदर सिंग कडियाला को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!