जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- एसडीओपी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल द्वारा अपने स्टाफ के साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकूबाजों, शराब तस्करों, नशेड़ियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी रेहान अहमद पिता सफी हुसैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी कश्मीरी पारा वार्ड नंबर 24, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)द्वारा रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखने की सूचना पर रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 1020 ₹ एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 5000 ₹ कुल जुमला कीमत 6020 ₹ जप्त कर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








