राजनांदगांव- पुलिस की मानवीय पहल, 4 वर्ष से समाज से बहिष्कृत परिवार को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

04 वर्षों से सामाज से अलग हुए परिवार को पुनः समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की पहल का किया स्वागत, आवेदिका परिवार ने व्यक्त किया आभार।

राजनांदगांव- पुलिस ने एक कुम्हार परिवार को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की। पुलिस ने मोहारा वार्ड के कुम्हार समाज और एक आवेदिका परिवार के बीच चल रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया।

मोहारा वार्ड नं. 47, राजनांदगांव निवासी आवेदिका द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उसने दिनांक 11.10.2021 को अन्य जाति के युवक से विवाह किया था। विवाह उपरांत वह अपने पति एवं संयुक्त परिवार के साथ निवासरत थी। विवाह के कारण मोहारा क्षेत्र के कुम्हार समाज द्वारा आवेदिका एवं उसके ससुराल पक्ष को विगत लगभग 04 वर्षों से सामाजिक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से पृथक कर दिया गया था तथा निरंतर अपमानित किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और आपसी समन्वय व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रयास किया।

पुलिस की पहल के परिणामस्वरूप, कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों और आवेदिका परिवार के बीच सहमति बनी कि भविष्य में सभी सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में परस्पर सहयोग व सहभागिता रखी जाएगी। 04 वर्षों से चली आ रही सामाजिक समस्या का समाधान पुलिस की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण मे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर संपन्न हुआ।

समाज के प्रतिनिधियों और आवेदिका परिवार ने पुलिस की इस मानवीय और संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!